अष्टादश महापुराण कथा ज्ञान यज्ञ के अंतिम दिवस पर विधायक विक्रम सिंह नेगी और पूर्व प्रमुख विजय गुनसोला ने व्यास पीठ से लिया आशीर्वाद

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 7 जून । जनपद टिहरी के घनसाली क्षेत्रांतर्गत ग्राम सौड पट्टी भिलंग तहसील घनसाली में भिलंग पट्टी के ग्यारह गांव के प्रबुद्ध नागरिको द्वारा सामूहिक रूप से ” दिव्य अष्टादश महापुराण कथा ज्ञान यज्ञ ” का आयोजन किया गया है, जो शुक्रवार को संपन्न हुआ।

इस अष्टादश महापुराण में सभी अठारह पुराणों का द्रुतवाचन 100 विद्वत आचार्यगणों एवम् 28 उद्भबट व्यासो के श्रीमुख से किया गया।
अष्टादश महापुराण के अंतिम दिवस पर आज प्रतापनगर क्षेत्र के माननीय विधायक विक्रम सिंह नेगी और पूर्व प्रमुख भिलंगना विजय गुनसोला ने इस दिव्य अष्टादश महापुराण में पहुंच कर आचार्यों और व्यास पीठ से आशीर्वाद लिया।
इस अवसर पर अष्टादश महापुराण समिति के अध्यक्ष बालकृष्ण उपाध्याय ,विधायक विक्रम सिंह नेगी, प्रमुख विजय गुनसोला सहित भरत सिंह रावत, पूर्व जिलापंचायत सदस्य आनंद प्रसाद व्यास, पूर्व प्रधानाचार्य कुंवर सिंह रावत, पूर्व प्रधानाचार्य भारत सिंह नेगी,गब्बर सिंह रावत, एडवोकेट लोकेंद्र दत्त जोशी, शिव राम पैन्यूली, वीर सिंह रावत, उदय सिंह पंवार, चिंतामणि नवानी, सुंदर लाल उनियाल, मोर सिंह रावत, अबल सिंह नेगी, रमेश नेगी सहित अनेकों गणमान्य लोग ने व्यास पीठ से आशीर्वाद लिया और से दिव्य आयोजन के साक्षी बने।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!