पूर्व मंत्री धनाई ने सिलकोटी में जनता से किया सीधा संवाद

Govind Pundir
3 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 22 अगस्त। टिहरी विधानसभा क्षेत्र के विकासखंड चंबा अंतर्गत ग्राम सभा सिलकोटी, पट्टी उदयकोट के पंचायत भवन में शनिवार को पूर्व कैबिनेट मंत्री दिनेश सिंह धनाई ने ग्रामीणों के साथ जनता से सीधा संवाद कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान ग्रामीणों ने क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को प्रमुखता से उठाते हुए उनके निराकरण की मांग की।
बैठक में ग्रामीणों ने आराकोट-व्लखा मोटर मार्ग के डामरीकरण, कटियाखाल से सैंण तक करीब दो किलोमीटर सड़क निर्माण, भनवाणियों नामे तोक से कुवां का खाला नामे तोक तक नई सड़क निर्माण तथा सुरकंडा पेयजल योजना के पानी के असमान वितरण की समस्या प्रमुखता से रखी।
पूर्व प्रधान देव सिंह पुंडीर ने बताया कि सुरकंडा पेयजल योजना के तहत क्षेत्र में एक ही टैंक होने के कारण सभी गांवों में पेयजल का समान रूप से वितरण नहीं हो पा रहा है। उन्होंने क्षेत्र में एक अतिरिक्त टैंक निर्माण की मांग की। वहीं ग्राम प्रधान विनीत पुंडीर ने आराकोट-व्लखा मोटर मार्ग के डामरीकरण सहित अन्य संपर्क मार्गों के निर्माण की मांग रखी।
ग्रामीणों की समस्याएं सुनने के बाद पूर्व कैबिनेट मंत्री दिनेश सिंह धनाई ने कहा कि आराकोट-व्लखा मोटर मार्ग उनके कार्यकाल में स्वीकृत हुआ था और उनके कार्यकाल में ही इसका निर्माण एवं डामरीकरण कराया गया था। उन्होंने कहा कि वर्तमान में सड़क जर्जर स्थिति में है, इसलिए इसके सुधारीकरण की आवश्यकता है।
धनाई ने कहा कि क्षेत्र की वर्षों पुरानी पेयजल समस्या के समाधान के लिए भी प्रयास किए गए, जिससे आज क्षेत्र के लोगों को पेयजल सुविधा का लाभ मिल रहा है।

उन्होंने कहा कि सुरकंडा मंदिर रोपवे स्वीकृत होने से बुजुर्ग और अन्य श्रद्धालु भी आसानी से माता के दर्शन कर पा रहे हैं। क्षेत्र को पर्यटन सर्किट से जोड़ने और होमस्टे योजना के विस्तार से स्थानीय लोगों को प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार और स्वरोजगार के अवसर मिल रहे हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियां बढ़ने से बड़े होटल व्यवसायी भी यहां निवेश कर रहे हैं।
पूर्व मंत्री ने ग्रामीणों से क्षेत्र के विकास के लिए आगे भी सहयोग और समर्थन बनाए रखने का आह्वान किया।
इस अवसर पर उपप्रधान सीता देवी, व्यापार मंडल अध्यक्ष बलबीर पुंडीर, धर्मवीर रावत, सब्बल सिंह, कुंवर सिंह, विजय सिंह, जीत सिंह, सत्ये सिंह, कलम सिंह, राम सिंह, राधा देवी, शकुंतला देवी, सुषमा देवी, शीला देवी, संगीता देवी, अंजू देवी, मकान देवी, राजेंद्र सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!