Ad image

0 से 2 साल तक के छूटे हुए बच्चों का टीकाकरण कल सोमवार से

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

नई टिहरी। सोमवार 4 अप्रैल से 8 अप्रैल 2022 तक विभिन्न विकास खंडों में “सघन मिशन इंद्रधनुष अभियान” के तहत 0 से 2 साल तक के टीकाकरण से छूटे बच्चों का तृतीय चरण का टीकाकरण किया जाएगा जो एक सप्ताह तक चलेगा। 

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजय जैन ने बताया कि जनपद में 0 से 2 साल के टीकाकरण से छूटे 29 बच्चों एवं 01 गर्भवती महिला को अभियान के तहत तृती चरण में भारत सरकार की गाइडलाइन के अनुसार सभी को आच्छादित कर लिया जाएगा।

उन्होंने बताया कि सुपरवाइजर को सेशन साइट पर सभी व्यवस्था करने को कहा गया है। ए एन एम को भी सभी सावधानियां बरतने को कहा गया है। उन्होंने बताया कि 4 अप्रैल 2022 को सेशन साइट प्रतापनगर ब्लॉक के किमखेत बीजा बागी तथा खोलगढ़ वल्ला में, 5 अप्रैल को भिलंगना ब्लॉक के पिंसवाड़ में, 7 अप्रैल को चंबा ब्लॉक के गुनोगी में एवं भिलंगना ब्लॉक के ढुंग में तथा 8 अप्रैल को भिलंगना ब्लॉक के करखेड़ी में टीकाकरण किया जाएगा।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!