Ad image

जिला बार एसोसिएशन के चुनाव में संजय घिल्डियाल अध्यक्ष और महेंद्र बिष्ट सचिव पद पर दोबारा निर्वाचित, अन्य निर्विरोध चुने गए

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें
नई टिहरी। जिला बार एसोसिएशन के चुनाव में संजय घिल्डियाल अध्यक्ष और महेंद्र बिष्ट सचिव पद पर दोबारा चुनाव जीते हैं। उपाध्यक्ष पद पर रतनमणि थपलियाल,  सह सचिव पद पर ओम प्रकाश उनियाल और कोषाध्यक्ष पद पर कविता भट्ट निर्विरोध चुने गए। 

सोमवार 4 अप्रैल को जिला बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव बार हॉल में चुनाव अधिकारी जयप्रकाश पांडेय, सहायक चुनाव अधिकारी गीताराम गैरोला और पर्यवेक्षक बार काउंसिल के सदस्य चंद्रशेखर तिवारी की देखरेख में संपन्न हुए।

चुनाव अधिकारी पांडेय ने बताया कि कुल 125 अधिवक्ताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया। जिनमें से 2 मत अवैध पाए गए। बताया कि अध्यक्ष पद पर संजय घिल्डियाल (57) ने मृदुला जैन (42) को 15 मतों से हराया। जबकि तीसरे प्रत्याशी ज्योति प्रसाद भट्ट को 24 मत मिले। वहीं सचिव पद पर महेंद्र बिष्ट (80) ने राजपाल मियां (43) को 37 मतों से हराया।

बता दें कि संजय घिल्डियाल और महेंद्र बिष्ट निवर्तमान कार्यकारिणी में भी इन्हीं पदों पर हैं। वहीं उपाध्यक्ष, सह सचिव और कोषाध्यक्ष पर एक-एक नामांकन के चलते उन्हें निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!