टिहरी गढ़वाल। आगामी चारधाम यात्रा के सकुशल संचालन सहित राज्य में कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु शासन तथा पुलिस मुख्यालय से प्राप्त दिशा-निर्देशों के क्रम में जनपद टिहरी गढ़वाल पुलिस द्वारा दिनांक 21.04.2022 से 10 दिवसीय ‘सत्यापन अभियान’ प्रारंभ किया गया है।
S.S.P टिहरी श्री नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देशन मे जनपद के समस्त थाना प्रभारियों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों में निवासरत बाहरी व्यक्तियों, किरायदारों, फड़, फेरी, रेहड़ी, ठेली आदि का वृहद स्तर पर सत्यापन किया जा रहा है।
सत्यापन अभियान के तहत प्रथम दिवस टिहरी पुलिस द्वारा कुल 108 लोगों का सत्यापन किया गया।
Contact us:-Whatsapp-9193022666
Follow us:-https://Facebook.com/tehrigarhwalpolice



