भारत की अंतरिक्ष में ऊंची छलांग की तैयारी, अगस्त में लॉन्च होगा चंद्रयान-3

Garhninad Desk
2 Min Read
खबर को सुनें

नई दिल्ली। केन्द्र सरकार एक बार फिर से मिशन चंद्रयान-3 की तैयारी में जुटी है। इसे वैसे तो 2021 में ही लॉन्च किया जाना था लेकिन कोविड महामारी के चलते लॉन्च नहीं हो सका। अब अगस्त 2022 में इसके लॉन्च होने की उम्मीद है। 

इसरो ने पहली बार इस मिशन की तस्वीरें जारी की हैं।भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन की ओर से जारी एक डॉक्यूमेंट्री ‘स्पेस ऑन व्हील्स’ में तस्वीरों को जारी किया गया है। इसरो ने इस डॉक्यूमेंट्री को अपनी वेबसाइट पर अपलोड किया है। इसमें आजादी के अमृत महोत्सव के तहत भारत द्वारा लांच किए गए 75 उपग्रहों को भी दिखाया गया है।  डॉक्यूमेंट्री में, चंद्रयान-3 के लैंडर को दिखाया गया है। यह भारतीय अंतरिक्ष मिशन की चांद पर उतरने की दूसरी कोशिश है। इसके अलावा 17 मिनट की डॉक्यूमेंट्री में आदित्य एल 1 मिशन और गगनयान के बारे में भी बताया गया है।

बता दें कि इस महत्वाकांक्षी मिशन के लिए चंद्रयान-2 के ऑर्बिटर का उपयोग किया जाएगा, यह हमारे लिए काफी किफायती होगा। 

इसरो के पूर्व चेयरमैन के अनुसार कोरोना वायरस महामारी का असर हमारी सभी परियोजनाओं पर पड़ा था। चंद्रयान -3 को पिछले चंद्रयान -2 मिशन के करीब दो सालों बाद लांच किया जा रहा है। इस मिशन को पूरी तरह सफलता नहीं मिल पाई थी। यान का लैंडर और रोवर अपने गंतव्य से दूरी पर क्रैश हो गया था। हालांकि, इस यान का ऑर्बिटर अब भी चंद्रमा की सतह के ऊपर मौजूद है। इसरो के द्वारा इसे भी चंद्रयान -3 मिशन में प्रयोग में लाये जाने की तैयारी है। इस प्रकार एक बार फिर से चांद की सतह पर उतरने का एक और प्रयास किया जा रहा है जो 130 करोड़ भारतीयों के लिए एक सुखद खबर है। 

Share This Article
error: Content is protected !!