Ad image

आप प्रत्याशी नेगी ने कई गांवों में किया डोर टू डोर संपर्क

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

नई टिहरी। विधानसभा चुनाव की तारीख जैसे जैसे  नजदीक आती जा रही है वैसे ही प्रत्याशियों ने चुनाव प्रचार-प्रसार तेज कर दिया है। टिहरी से आप प्रत्याशी इंजीनियर त्रिलोक नेगी ने गांव- गांव में डोर- टू डोर संपर्क कर जनता से अपने पक्ष में वोट करने की अपील की है। इस दौरान उन्होंने नवागर में डोली का आशीर्वाद भी लिया।

आप प्रत्याशी त्रिलोक नेगी डोली का आशीर्वाद लेते हुए

इस दौरान आम आदमी प्रत्याशी त्रिलोक नेगी ने बताया की जनता का उन्हें भरपूर समर्थन मिल रहा है और उन्होंने कई लोगों को आम आदमी पार्टी में शामिल किया है। लगातार क्षेत्र के लोग आम आदमी पार्टी से जुड़ रहे हैं। उन्होंने बताया कि आम आदमी पार्टी के दिल्ली मॉडल को उत्तराखंड में भी लागू करेगी और उन्हें विश्वास है कि जनता उन्हें जिताकर विधानसभा में भेजने का काम करेगी। 

उन्होंने आज दर्जनों गांव में जनसंपर्क कर आम आदमी पार्टी के पक्ष में मतदान करने की अपील की है। इस दौरान उनके साथ आप कार्यकर्ता शामिल रहे।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!