Ad image

छात्र हित में श्रीदेव सुमन वि.वि. ने शुरू की डिजी लॉकर व्यवस्था- कुलपति डा0 ध्यानी

Garhninad Desk
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

देहरादून/नई टिहरी। मा0 मंत्री, उच्च शिक्षा उत्तराखण्ड डा0 धन सिंह रावत द्वारा विश्वविद्यालयों में अनिवार्य रूप से डिजी लॉकर की व्यवस्था, छात्र हित में, किये जाने हेतु विभिन्न बैठकों में निर्देशित और प्रेरित किया गया था। जिसके क्रम मेें श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय ने छात्रों की सुविधा हेतु वर्ष 2020 की मुख्य परीक्षा की लगभग 7000 उपाधियों को डीजी लॉकर में आनलाईन कर दिया है।
कुलपति डा0 पी0पी0 ध्यानी द्वारा अवगत कराया गया कि छात्र छात्रायें अब वर्ष 2020 की मुख्य परीक्षाओं से सम्बन्धित उपाधियों को अपने मोबाईल पर, डीजी लॉकर एैप को डाउनलोड कर, अपने अनुक्रमांक, आधार नं0 एवं नामांकन संख्या से डाउनलोड कर प्रिन्ट कर सकते हैं, प्रयोग कर सकते हैं और लाभान्वित हो सकते है क्योकि यू0जी0सी0 द्वारा डीजी लॉकर से प्राप्त सभी उपाधियां मान्य होती हैं।
कुलपति डा0 ध्यानी ने यह भी अवगत कराया कि वर्ष 2018 एवं 2019 की मुख्य पाठ्यक्रमों की उपाधियां तथा बाद में व्यवसायिक पाठ्यक्रमों की उपाधियां भी डीजी लॉकर में अपलोड की जायेंगी, जिस हेतु विश्वविद्यालय में परीक्षा नियंत्रक के नेतृत्व में जोर शोर से कार्य चल रहा है। उपाधियों को डीजी लॉकर पर अपलोड करने के पश्चात् वर्ष 2020-21 के छात्र छात्राओं की अंकतालिकाओं को भी डीजी लॉकर में अपलोड किया जायेगा।
विश्वविद्यालय में डीजी लॉकर की व्यवस्था लागू करने हेतु कुलपति डा0 ध्यानी द्वारा परीक्षा नियंत्रक प्रो0 एम0एस0 रावत, कुलसचिव खेमराज भट्ट, सहायक परीक्षा नियंत्रक डा0 बी0एल0 आर्य, डा0 हेमन्त बिष्ट तथा विश्वविद्यालय के सम्बन्धित कर्मचारियों को बधाई दी गयी ।


Please click to share News
Share This Article
error: Content is protected !!