शराब की दुकान को गांव के निकट खोलने का महिलाओं ने किया विरोध

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

नई टिहरी/गजा से डीपी उनियाल। राजस्व उप निरीक्षक चौकी में की बैठक । नरेन्द्र नगर विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत चाका ‘ क्वीली ‘स्थित शराब की दुकान को चाका कोटेश्वर सड़क पर से चाका गांव के निकट खोलने का महिलाओं ने जबरदस्त विरोध किया तथा उप जिलाधिकारी नरेन्द्र नगर , तहसीलदार गजा व क्षेत्रिय राजस्व उप निरीक्षक चाका को ज्ञापन देकर नाराजगी जताई ।

महिलाओं का कहना है कि चाका में शराब की दुकान चाका कोटेश्वर मोटरमार्ग पर स्वीकृत है जो कि गांव व बाजार से हटकर है लेकिन शराब का अनुज्ञापी अब गांव में दुकान खोलना चाहता है तथा कमरा किराए पर लिया है लेकिन वहां पर महिलाओं का आना जाना लगा रहता है तथा पानी व घास जाने का रास्ता है । महिलाओं ने आज राजस्व निरीक्षक भजन सिंह कैंतुरा तथा राजस्व उप निरीक्षक कुशलानंद उनियाल को साफ शब्दों में कहा कि वह गांव के निकट शराब की दुकान नहीं खोलने देंगी। दुकान चाका कोटेश्वर मोटरमार्ग पर ही रखी जाय । महिलाओं का आक्रोश है कि चाका में दुकान खुलते समय भी उन्होंने बिरोध किया था । लेकिन तब तत्कालीन अनुज्ञापी ने रातों-रात दुकान खोल दी लेकिन अब वह कतई बर्दाश्त नहीं करेंगी ।

पूर्व जिला पंचायत सदस्य गिरीश बंठवाण , प्रधान संगठन के अध्यक्ष धनसिंह सजवाण , मकान सिंह चौहान , देवेन्द्र प्रसाद , दिनेश प्रसाद , के नेतृत्व में श्रीमति आशा देशी , शर्मिला , प्रियंका , कुसुम , बीना , प्रभा देवी , रमा देवी , सहित डेढ़ दर्जन महिलाओ ने राजस्व निरीक्षक भजन सिंह कैंतुरा से वार्ता करते हुए कहा कि शराब की दुकान अन्यत्र स्थानांतरित करने का प्रयास नहीं किया जाय । राजस्व निरीक्षक भजन सिंह कैंतुरा ने कहा कि वह उप जिलाधिकारी नरेन्द्र नगर को अवगत करायेंगे तथा वर्तमान में ही जहां पर है वहीं पर संचालित होगी ।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!