Ad image

राइंका पौड़ी खाल में तम्बाकू निषेध दिवस पर कार्यक्रम आयोजित

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

नई टिहरी/पौड़ी खाल। अटल उत्कृष्ट एस एस जी पी जी राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज पौड़ी खाल विकासखण्ड देवप्रयाग टिहरी गड़वाल में विश्व तम्बाकू निषेद्ध दिवस पर अनेक जनजागरूकता सम्बन्धित कार्यक्रम आयोजित किये गए।

इस अवसर पर तम्बाकू निषेद्ध कार्यक्रम के नोडल अधिकारी श्री नीरज कुमार शाही प्रवक्ता समाज शास्त्र ने तम्बाकू सेवन के दुष्प्रभाव के बारे में विस्तारपूर्वक बताया।डॉ अजय जोशी कला शिक्षक द्वारा इस अवसर पर पेंटिंग प्रतियोगिता, चार्ट प्रतियोगिता,स्लोगन प्रतियोगिता, का आयोजन कराया गया।डॉ हिमांशु जोशी प्रवक्ता हिंदी द्वारा इस अवसर पर भाषण प्रतियोगिता, निबंध प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया। बच्चो द्वारा बहुत ही सुंदर शिक्षाप्रद नाटक का मंचन भी किया गया।

डॉ अजय जोशी द्वारा विद्यालय परिसर में तम्बाकू निषेद्ध सम्बन्धी जानकारी के बोर्ड,बैनर लगाये गए है।इस अवसर पर प्रधानाचार्य श्री पी एस कठैत ने सभी शिक्षक कर्मचारियों एवं छात्र छात्राओं को तम्बाकू निषेध शपथ दिलाई।

इस अवसर पर श्री चतर सिंह रावत,श्री राकेश चन्द,के पी सकलानी,सुनील पुरोहित,जबर भंडारी,पूनम चौहान,देवेंद्र चौहान,रविन्द्र पेटवाल,संतोष पेटवाल,जब्बार हुसैन,के पी सिंह,विकास कुमार,विनीत कुमार,मोनिका प्रीति शिव प्रसाद भट्ट,गुरु प्रसाद, धीरेंद्र कठैत,सोहन बागड़ी, गुलाब सिंह,विजेंद्र नौटियाल, भगवान सिंह आदि उपस्तिथ रहे।।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!