Ad image

गोपेश्वर में न.पा.अध्यक्ष पद के लिए उप चुनाव में 35 प्रतिशत मतदान, 14 जून को मतगणना

Garhninad Desk
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

चमोली। नगर पालिका परिषद गोपेश्वर में अध्यक्ष पद के लिए उप चुनाव के तहत सभी मतदेय स्थलों पर मतदान शांतिपूर्ण संपन्न हुआ। उप चुनाव में 34.85 प्रतिशत मतदाताओं ने वोट किया। रविवार को ठीक सुबह 8 बजे से मतदान प्रारम्भ हुआ। उप चुनाव में महिलाओं की तुलना में पुरूष मतदाताओं ने अधिक संख्या में मतदान किया। गोपेश्वर नगर पालिका में 6580 पुरूष तथा 6323 महिला मतदाता सहित कुल 12903 मतदाता थे। जिसमें से 2122 महिला तथा 2375 पुरूष सहित कुल 4497 मतदाताओं ने मतदान किया।

नगर निकायों के वर्ष 2018 में हुए सामान्य निर्वाचन में नगर पालिका परिषद गोपेश्वर में 59.27 प्रतिशत मतदान हुआ था। जिसमें 3833 महिला तथा 3813 पुरूष सहित कुल 7646 मतदाताओं ने मतदान किया था। मतदान समाप्ति के बाद सभी पोलिंग पार्टियां आज ही देर सांय तक वापस होगी। मतपेटियों को राजकीय बालिका इण्टर कॉलेज गोपेश्वर में बनाये गए स्ट्रॉग रूम में सील करके कडी सुरक्षा व्यवस्था में रखा जाएगा। मतगणना 14 जून को संपन्न की जाएगी।


Please click to share News
Share This Article
error: Content is protected !!