टिहरी गढ़वाल 26 सितंबर। थाना छाम क्षेत्र से 19 सितंबर को लापता हुए ग्राम गोजमेर, पट्टी नगुण निवासी ग्राम प्रहरी गिरधारी लाल को टिहरी पुलिस ने हिमाचल प्रदेश के रोहड़ू से सकुशल बरामद कर लिया।
एसएसपी श्वेता चौबे के निर्देश पर पुलिस टीम ने परिजनों व स्थानीय लोगों से जानकारी जुटाने के साथ तकनीकी माध्यमों से तलाश शुरू की थी। पुलिस टीम की कार्रवाई के बाद गिरधारी लाल को आवश्यक कार्रवाई के उपरांत परिजनों के सुपुर्द किया गया।
बरामदगी में उपनिरीक्षक शिव शंकर उनियाल, कांस्टेबल अनूप भट्ट, परमेश चौहान व अमरेश शामिल रहे।




