Ad image

जनता दरबार में 17 शिकायतें प्राप्त, अधिकांश का मौके पर निस्तारण

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

नई टिहरी। आज जिला सभागार टिहरी गढ़वाल में आयोजित जनता दरबार कार्यक्रम जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल इवा आशीष श्रीवास्तव की उपस्थिति में आयोजित किया गया। इस मौके पर लगभग 17 शिकायतें/अनुरोध पत्र दर्ज किये गए।

अधिकांश शिकायतें अतिक्रमण, पेयजल समस्या, पेयजल लाइन पर अवैध कनेक्शन, छात्रवृत्ति, भूमि/भवन का बंटवारा, नगरपालिका परिषद चम्बा में अवैध खनन पर चालान केस, सोलर प्लांट में बिजली कनेक्शन लगाने, पुत्री विवाह हेतु आर्थिक सहायता, वसूली, सड़क पर पानी भरने से मकान को खतरा आदि से संबंधित थी।

जिलाधिकारी ने सभी प्रकरणों को संबंधित अधिकारियों को प्रेषित करते हुए प्राथमिकता के आधार पर त्वरित नियमानुसार जांच एवं आवश्यक कार्यवाही कर अवगत कराने के निर्देश दिये।
जनता दरबार कार्यक्रम में ग्राम ग्वाड़ के ग्रामवासियों द्वारा शिकायत की गई कि वर्ष 2019-20 में बुढोगी मोटर मार्ग निर्माण में ग्वाड़ तोक पर राजवीर सिंह की भूमि थी, जिसका मुआवजा लोनिवि चम्बा द्वारा संबंधित को दे दिया गया है, परन्तु उनके द्वारा मुआवजा न मिलने की बात कहकर गांव के मुख्य मार्ग पर अवैध कब्जा कर गांव से आने-जाने का आम रास्ता/पेयजल लाईन को जे.सी.बी मशीन द्वारा क्षतिग्रस्त कर अवरूद्ध कर दिया गया है। इस पर जिलाधिकारी ने एसडीएम टिहरी को प्रकरण की जांच कर अवगत कराने के निर्देश दिये।

इस मौके पर प्रधान ग्राम पंचायत बागी बमुण्ड बबीता, प्रधान अटल आदर्श ग्राम पंचायत पलास राजमती देवी, आशीष गौड़ ग्राम बंगसील, बचन सिंह ग्राम कोठी तल्ली पट्टी मखलोगी आदि ने अपनी शिकायतें डीएम के सामने रखीं। जिनपर तत्काल कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए।

इस मौके पर एडीएम रामजी शरण शर्मा, पीडी डीआरडीए प्रकाश रावत, डीडीओ सुनील कुमार, एसडीएम टिहरी अपूर्वा सिंह, सीएमओ डॉ. संजय जैन, सीईओ एलएम चमोला, सीएओ अभिलाषा भट्ट, जीएम डीआईसी महेश प्रकाश, डीएचओ प्रमोद कुमार त्यागी, एआरटीओ चक्रपाणी मिश्रा, डीएसओ अरूण वर्मा, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी साक्षी शर्मा, अधि.अभि. जल संस्थान सतीश नौटियाल, सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!