होमस्टे संचालकों हेतु एक दिवसीय मेक माय ट्रिप कार्यशाला का आयोजन

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

नई टिहरी। होम स्टे संचालकों के होम स्टे ऑनलाइन प्रचार प्रसार किए जाने के उद्देश्य से तिवाड़गांव कोटी कॉलोनी टिहरी गढ़वाल में उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद द्वारा स्थानीय होमस्टे संचालकों हेतु एक दिवसीय मेक माय ट्रिप कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमें मेक माय ट्रिप से आए हुए कर्मचारियों के द्वारा मेक माय ट्रिप में होमस्टे रजिस्टर्ड होने के लाभ से अवगत कराया गया।

इस अवसर पर होम स्टे 03 संचालकों द्वारा मौके पर ही मेक माय ट्रिप के कर्मचारियों से अपने होमस्टे रजिस्टर्ड करवाए गए साथ ही होम स्टे संचालकों द्वारा बताया गया कि कि यह ट्रेनिंग उनके लिए काफी लाभकारी साबित होगी और होमस्टे संचालकों को उनके गांव में ही यह ट्रेनिंग करवाए जाने के लिए होम स्टे संचालकों द्वारा पर्यटन विभाग का धन्यवाद किया गया इस अवसर पर जिला पर्यटन विकास अधिकारी अतुल भंडारी श्रीमती गीता चौहान मेकमायट्रिप के जोनल हेड श्री सौरभ ट्रेनिंग मैनेजर श्री रोहित नायर बीडीएम दीपक एवं श्री नितिन सहित होम स्टेशन संचालक विपिन पंवार मनोज पवार, सागर पवार आदि उपस्थित थे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!