Ad image

6 जुलाई को जिला योजना की समीक्षा बैठक लेंगे प्रभारी मंत्री

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

नई टिहरी। कैबिनेट मंत्री उत्तराखंड सरकार/प्रभारी मंत्री जनपद टिहरी गढ़वाल प्रेम चंद अग्रवाल की अध्यक्षता में 06 जुलाई, 2022 को 11 बजे से जिला कलेक्ट्रेट सभागार, नई टिहरी में जिला योजना समिति की बैठक आहूत की जाएगी। बैठक में जिला योजना वर्ष 2021-22 की समीक्षा, जिला योजना वर्ष 2022-23 का परिव्यय अनुमोदित किया जाएगा।
इसके बाद अपराह्न 12 बजे से जनपद प्रभारी मंत्री जी की अध्यक्षता में जिला खनिज फाउण्डेशन न्यास की शासी समिति की बैठक आयोजित की जाएगी।
जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल इवा आशीष श्रीवास्तव ने जनपद के समस्त संबंधित जिलास्तरीय अधिकारियों को वांछित सूचनाओं सहित स्वयं बैठक में प्रतिभाग करने के निर्देश दिए।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!