मानसिक दिव्यांग शिविर में बनाए गए प्रमाण पत्र

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

नई टिहरी। जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल के दिशा निर्देशन में आज भिलंगना विकास खंड कार्यालय में समाज कल्याण विभाग तथा स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से मानसिक दिव्यांग शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें 75 मानसिक दिव्यांग प्रमाण पत्र, 10 ईएनटी, 20 नेत्रप्रमाण पत्र, 35 हड्डी रोग के प्रमाण पत्र बनाए गए।

दिव्यांग शिविर

शिविर में क्षेत्रीय विधायक शक्ति लाल शाह द्वारा भी प्रतिभाग किया गया।
इस मौके पर मानसिक विशेषज्ञ रैफल संस्थान लता चमोली व गंगा देवी, जिला समाज कल्याण अधिकारी किशन सिंह चौहान, सहायक समाज कल्याण अधिकारी भूपेंद्र महर,अनुज चौहान, देवराम जोशी तथा स्वास्थ्य विभाग से डॉ अमित राय, डॉ नीरज राय, डॉ पीयूष कंडवाल, रजत तथा दिव्यांग पुनर्वास केंद्र से मोहन रावत आदि मौजूद रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!