नगर पंचायत गजा में आयोजित किया गया स्वास्थ्य शिविर

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

नई टिहरी/गजा से डीपी उनियाल। नरेन्द्र नगर विधानसभा क्षेत्र के नगर पंचायत गजा में जौलीग्रांट अस्पताल बौराडी के द्वारा स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया । बारातघर गजा में आयोजित स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ श्रीमति मीना खाती अध्यक्ष नगर पंचायत गजा ने दीप प्रज्वलित कर किया ।

नगर पंचायत गजा के बारातघर में स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ शिवाली यादव, फिजिशियन डॉ राजेश चौहान के अलावा फार्मासिस्ट याजीद , प्राची नेगी ,प्राची उनियाल , आशीष बैलवाल , पंकज मिश्रा , आदि ने शूगर , पेशाब टेस्ट , एक्स रे में सहयोग किया ।

डा . राजेश चौहान ने बताया कि शिविर में क्षेत्र के 90 मरीजों का परीक्षण किया गया तथा निशुल्क दवाइयां दी गई । कुछ रोगियों को पी पी डी मोड में संचालित अस्पताल बौराडी आने के लिए कहा गया ।

नगर पंचायत गजा अध्यक्ष श्रीमति मीना खाती ने कहा कि समय समय पर स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाते हैं जिससे जनता को लाभ मिला है। उन्होंने कहा कि कुछ समय पहले दंत चिकित्सा शिविर व नेत्र शिविर का आयोजन किया गया था ताकि लोगों तक स्वास्थ्य सेवाओं की दस्तक घर घर तक पहुंचे ।

वरिष्ठ भाजपा नेता राजेंद्र सिंह खाती , गजेन्द्र सिंह खाती , अरविन्द उनियाल , रतन सिंह रावत,ने स्वास्थ्य शिविर आयोजित करने की प्रशंसा की है ।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!