24 जुलाई को स्वामी राम तीर्थ परिसर में ‘बृहद विधिक सेवा शिविर‘ का आयोजन

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

नई टिहरी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, टिहरी गढ़वाल द्वारा दिनांक 24 जुलाई, 2022 को स्वामी राम तीर्थ परिसर बादशाहीथौल, टिहरी गढ़वाल में ‘बृहद विधिक सेवा शिविर‘ का आयोजन किया जायेगा।
सीनियर सिविल जज/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, टिहरी गढ़वाल ममता पंत ने बताया कि मा. उत्तराखण्ड, राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, मा. उच्च न्यायालय परिसर, नैनीताल के निर्देशानुसार तथा मा. जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, टिहरी गढ़वाल के अनुमोदन उपरान्त जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, टिहरी गढ़वाल द्वारा दिनांक 24 जुलाई, 2022 को पूर्वाह्न 11ः00 बजे से स्वामी राम तीर्थ परिसर बादशाहीथौल, टिहरी गढ़वाल में मा. जिला न्यायाधीश /अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, टिहरी गढ़वाल की अध्यक्षता में ‘बृहद विधिक सेवा शिविर‘ आयोजन किया जायेगा।

शिविर में जिलाधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, टिहरी गढ़वाल सहित विभिन्न विभागों के उच्चाधिकारी तथा अन्य न्यायिक अधिकारीगण भी उपस्थित रहेंगें। शिविर में विभिन्न कानूनों की जानकारी दी जायेगी, जनता का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं दवाईयाँ उपलब्ध करायी जायेंगी, विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर सरकार द्वारा जनता को दी जाने वाली विभिन्न लाभकारी योजनाओं के बारे में जानकारियाँ दी जायेगी तथा जनता की अनेक समस्याओं का समाधान भी मौके पर किया जायेगा।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!