मौसम अलर्ट: जनपद में कल कक्षा 1 से 12 तक के सभी विद्यालय/आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

नई टिहरी। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा आज दिनांक 19 जुलाई 2022 की अपराहन 01:00 बजे जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार दिनांक 20 जुलाई, 2022 को उत्तराखण्ड राज्य के अन्य जनपदों सहित जनपद टिहरी गढ़वाल के कुछ स्थानों में भारी से बहुत भारी वर्षा होने के साथ कहीं-कहीं अत्यन्त भारी वर्षा होने की सम्भावना व्यक्त करते हुए रेड अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम विज्ञान विभाग द्वारा जारी रेड अलर्ट के दृष्टिगत छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के मध्यनजर अपर जिला मजिस्ट्रेट/मुख्य कार्यकारी अधिकारी,जिला आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण टिहरी गढ़वाल रामजी शरण शर्मा द्वारा दिनांक 20 जुलाई 2022 (बुद्धवार) को जनपद टिहरी गढ़वाल क्षेत्रान्तर्गत कक्षा 01 से 12 तक के समस्त शासकीय, अशासकीय/निजी विद्यालय एवं आंगनवाड़ी केंद्रों को बन्द रखने के आदेश जारी किए गए हैं।

वहीं प्रधानाचार्य, प्रधानाध्यापक, प्रधानाध्यापिका, प्रवक्ता, सहायक अध्यापक माध्यमिक, उच्च प्राथमिक, प्राथमिक, मिनिस्ट्रीयल, अनुसेवक/संविदा कर्मचारियों को समयानुसार अपने-अपने विद्यालय, कार्यालय में यथावत् बने रहने के आदेश जारी किए गए हैं।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!