बैठक में “नेशनल पालनाघर क्रेच योजना” की दी जानकारी 

Garhninad Desk
2 Min Read
खबर को सुनें

देहरादून 7 जुलाई 2023। शुक्रवार  को जाखन, देहरादून में प्रारंभिक बाल देखरेख एवं विकास पर सामुदायिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

बैठक में लगभग २० महिला प्रतिभागियों ने भागीदारी की। सभी महिलाएं किसी न किसी प्रकार से आंगनबाड़ी की सेवाओं से संबद्ध लाभार्थी थी।  सभी ने चर्चा के दौरान वर्तमान में चल रही आंगनबाड़ी की वर्तमान सेवाओं की स्थितियों पर संतोष जताते हुए कहा कि आंगनबाड़ी में थोड़ी और खुली जगह होनी चाहिए क्योंकि की वहां राशन आदि का भराव भी रहता है जिससे बच्चों को दिक्कत होती है।

अधिकांश लाभार्थियों को नेशनल योजना के तहत चलने वाली “क्रेच पालनाघर” की व्यवस्था के बारे में नहीं मालूम था। बैठक में सभी लाभार्थी प्रतिभागियों को नेशनल पालनाघर क्रेच के बारे में जानकारी दी गई। आंगनबाड़ी की अगली बैठक व स्थानीय पार्षद से इस बारे में बात करने के बारे में निश्चय किया गया। लगभग सभी प्रतिभागियों को वर्तमान में आंगनबाड़ी में चल रही योजनाओं/ मिल रही सुविधाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। बैठक में लगभग 20-21 प्रतिभागियों ने शिरकत की।

बैठक में मुख्य वक्ता डॉ रश्मि पैन्यूली के अलावा श्रीमती विदुषी त्यागी, आशा कार्यकर्ती चंद्रा गुरुंग, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती शिवी उनियाल और बबिता घई, गायत्री मौर्या आदि ने खुलकर प्रतिभाग किया।

Share This Article
error: Content is protected !!