उत्तराखंड राज्य के लिये फ़िल्म के क्षेत्र में एक और उपलब्धि: 68वें राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार की घोषणा

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

मोस्ट फ़िल्म फ्रेंडली स्टेट के अंर्तगत उत्तराखंड को दूसरी बार मिला “स्पेशल मेंशन सर्टिफिकेट का पुरस्कार “

देहरादून। उत्तराखंड को 68 वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार के अंतर्गत Most Film Friendly (Special Mention) पुरस्कार प्राप्त हुआ है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस मौके पर प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए कहा कि यह हम सभी के लिए गौरवान्वित करने वाला क्षण है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने फिल्म निर्माण को लेकर निर्माताओं को हर संभव सुविधा उपलब्ध कराने के दृष्टिगत राज्य में जो फिल्म नीति बनाई है, वो कारगर साबित हो रही है।

गौरतलब है कि इससे पहले भी अनेक बार उत्तराखण्ड को फिल्म फ्रेंडली स्टेट का अवार्ड मिल चुका है।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!