डीएम ने विद्यालय के निरीक्षण के दौरान दिए साफ-सफाई कर निर्देश

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

नई टिहरी। जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल डॉ. सौरभ गहरवार द्वारा आज प्रताप इण्टर कालेज बौराड़ी का स्थलीय निरीक्षण किया गया। इस दौरान उनके द्वारा स्कूल के विभिन्न कक्ष, कक्षाओं का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की जानकारी ली तथा स्कूल के प्रधानाचार्य एवं अन्य स्टाफ को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। जिलाधिकारी ने स्कूल में शौचालयों की स्थिति, पानी की व्यवस्था आदि का भी जायजा लिया। उन्होंने साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने के निर्देश स्कूल प्रशासन को दिये।
इस अवसर पर जिलाधिकारी द्वारा स्कूली छात्रों से संवाद/वार्ता की गयी तथा छात्रों को पठन पाठन के सम्बन्ध आवश्यक टिप्स दिये गये तथा अपने अनुभव भी साझा किये गये। जिलाधिकारी ने कहा कि किताबी ज्ञान अगर जरूरी है तो भौतिकी ज्ञान भी जरूरी है। उन्होंने विभिन्न कक्षाओं में जाकर छात्रों को पठन-पाठन कार्य के प्रति रूचि देखकर सवाल जबाव व पाठन कार्य भी किये। इस अवसर पर स्कूल के प्रधानाचार्य व शिक्षक अन्य कार्मिक एवं स्कूली छात्र उपस्थित थे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!