मीडिया कर्मियों को जिलाधिकारी के हाथों झंडे वितरित किए गए

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

नई टिहरी। आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर ‘हर घर तिरंगा‘ अभियान के अन्तर्गत जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल डॉ. सौरभ गहरवार द्वारा आज सूचना एवं लोक सम्पर्क विभाग, उत्तराखण्ड देहरादून से प्राप्त झण्डों का वितरण पत्रकार बन्धुओं में किया गया।

बाइट- डीएम टिहरी डॉ सौरभ गहरवार

इस मौके पर जिलाधिकारी ने बताया कि मा. प्रधानमंत्री जी एवं राज्य सरकार से प्राप्त दिशा-निर्देशों के क्रम ‘हर घर तिरंगा‘ अभियान के अन्तर्गत दिनांक 13 अगस्त, 2022 से 15 अगस्त, 2022 तक जनपद में 01 लाख घरों में झण्डा फहराने का लक्ष्य रखा गया। झण्डा वितरण हेतु समस्त व्यवस्थाएं कर ली गई, जनपद के समस्त उपजिलाधिकारी, खण्ड विकास अधिकारी एवं विभागीय अधिकारियों के माध्यम से झण्डें वितरित किये जा रहे हैं।

जिलाधिकारी डॉ. गहरवार ने समस्त जनपदवासियों से राष्ट्रीय पर्व 15 अगस्त, 2022 को अपने-अपने घर में राष्ट्रीय ध्वज फहराकर देश के प्रति अपनी देशभक्ति एवं एकता का परिचय देने तथा जिला प्रशासन का सहयोग करने की अपील की।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!