Ad image

एसजेवीएन राजस्थान में 10,000 मेगावाट अक्षय ऊर्जा विकसित करने के लिए ऐतिहासिक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर करेगा

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

देहरादून। श्री नंद लाल शर्मा अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक एसजेवीएन ने बताया कि एक ऐतिहासिक उपलब्धि के रूप में राजस्थान सरकार ने राजस्थान राज्य में 10,000 मेगावाट अक्षय ऊर्जा परियोजनाओं/पार्कों के विकास के लिए एसजेवीएन के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर करने की मंजूरी दी है।

श्री नंद लाल शर्मा ने अवगत करवाया कि एसजेवीएन राज्य में राजस्थान रिन्यूएबल एनर्जी कार्पोरेशन लिमिटेड द्वारा आवंटित भूमि पर 10000 मेगावाट की अक्षय ऊर्जा परियोजनाओं की स्थापना करेगा। इन परियोजनाओं को विकसित करने के लिए अगले 5 से 7 वर्षों में 50,000 करोड़ रुपये के अनुमानित निवेश की लागत आएगी ।

श्री नंद लाल शर्मा ने कहा, ” जैसे राष्ट्र हरित ऊर्जा के क्षेत्र में तीव्र गति से विकास कर रहा है, उसी दिशा में एसजेवीएन भी बड़ी छलांग लगा रहा है। इस नवीनतम उपलब्धि के साथ, कंपनी का पोर्टफोलियो 32,000 मेगावाट से अद्भुत रूप से बढ़कर 42,000 मेगावाट हो गया है। हम सरकार द्वारा परिकल्पित 2030 तक ‘सभी को बिजली’ और गैर-जीवाश्म ईंधन आधारित ऊर्जा संसाधनों से 50% ऊर्जा की दोहरी चुनौती को पूरा करने में भागीदारी कर रहे हैं।“
श्री शर्मा ने आगे कहा, “10,000 मेगावाट अक्षय ऊर्जा परियोजनाओं / पार्कों के विकास से राज्य में सामाजिक-आर्थिक विकास होगा और कई प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर खुलेंगे।”

इस वर्ष की शुरुआत में, एसजेवीएन ने राजस्थान के माननीय मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत की उपस्थिति में अगले पांच वर्षों में राज्य में अक्षय ऊर्जा के विकास के लिए समझौता ज्ञापन / एलओआई हस्ताक्षर समारोह के दौरान आशय पत्र का आदान-प्रदान किया था। । हाल ही में, राजस्थान बड़े पैमाने पर 10 गीगावाट संचयी सौर परियोजनाएँ स्थापित करने वाला भारत का पहला राज्य बन गया है।
पोर्टफोलियो में यह अभूतपूर्व वृद्धि एसजेवीएन को 2023 तक 5000 मेगावाट, 2030 तक 25000 मेगावाट और 2040 तक 50000 मेगावाट के साझा विजन को प्राप्त करने में सक्षम बनाएगी ।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!