Ad image

जनपद में बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

Govind Pundir
3 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

नई टिहरी। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर टिहरी के प्रताप इंटर कलेज बौराड़ी में सामूहिक ध्वजारोहण किया गया। स्थानीय विधायक किशोर उपाध्याय ने ध्वजारोहण किया। उपाध्याय ने सभी जनपद वासियों को 76वें स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। 

बाइट- टिहरी विधायक किशोर उपाध्याय

उन्होंने कहा कि यह पीढ़ी भाग्यशाली है कि उनको आजाद हिंदुस्तान मिला है। उन्होंने कहा कि जिस देश में हम आजादी से रह रहे हैं, खुली हवा में सांस ले पा रहे हैं। यह सब देश के उन महान विभूतियों की देन है, जिन्होंने इस देश की आजादी की खातिर अपने प्राणों की आहुति दी है। उन्होंने कहा कि आजादी की लड़ाई में टिहरी जिले का बड़ा योगदान रहा है। आज उन वीर सपूतों को याद करने का दिन है जिन्होंने अपना वर्तमान हमारे भविष्य के लिए कुर्बान किया है। हमें उनकी भावनाओं की रक्षा करनी चाहिए। प्रधानमंत्री जी ने जो भवनाएं व्यक्त की हैं उनकी रक्षा कर सकें।

बाइट- बिक्रम नेगी विधायक प्रताप नगर

इस मौके पर प्रताप नगर विधायक बिक्रम सिंह नेगी ने कहा कि आज देश को आजाद करने वाले उन सभी महान विभूतियों को याद करने का समय है, नमन करने का समय है जिन्होंने अपनी जान की परवाह न करते हुए देश की आजादी के लिए शहीद हो गए। हमने पूरे देश को एकता के सूत्र में बांधने के उद्देश्य से पूरे जिले में 75 किमी भारत जोड़ो पैदल यात्रा की है।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी डॉ सौरभ गहरवार ने कहा कि आजादी का पर्व हमें उन स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के बलिदान को याद दिलाता है जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपने प्राणों को न्यौछावर कर दिया। उन्होंने जनपद वासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

इस मौके पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों व कारगिल युद्ध में शहीद हुए वीर योद्धाओं के परिजनों को भी सम्मानित किया गया।

इससे पूर्व सभी विभागों, शिक्षण संस्थाओ, गैर सरकारी कार्यालयों में भी ध्वजारोहण किया गया। विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा प्रभात फेरी निकाली गयी। 

कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा झांकियां निकाली गई तथा स्कूली बच्चों द्वारा विभिन्न देशभक्ति के गीत व रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अधिकारी, कर्मचारियों को तथा विभिन्न प्रतियोगिताओं में उच्च स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को भी सम्मानित किया गया।

इस मौके पर अपर जिलाधिकारी, नगर पालिका अध्यक्ष सीमा कृषाली, ब्लाक प्रमुख जाखणीधार सुनीता देवी, चम्बा शिवानी बिष्ट, प्रताप नगर प्रदीप रमोला, भाजपा जिलाध्यक्ष विनोद रतूड़ी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश राणा, सीएमओ , सीडीओ, डीडीओ, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी, एसडीएम तथा कई विभागों अधिकारी, कर्मचारी व स्थानीय जनता व जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!