श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर विहिप बजरंगदल ने किया मटकी फोड़ कार्यक्रम आयोजित

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

नई टिहरी। विहिप के स्थापना दिवस व श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर विहिप व बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने गणेश चौक बौराड़ी में  ‘मटकी फोड़ कार्यक्रम’ का आयोजन किया।

इससे पूर्व डाईजर नई टिहरी से  मोलधार कृष्ण चौक होते हुए गणेश चौक बौराड़ी तक राधा-कृष्ण की भव्य झांकी निकाली गयी। 

झांकी का जगह जगह पर नगर वासियों ने पुष्प वर्षा कर श्रीकृष्ण के जय-जयकारे लगाये। झांकी के बौराड़ी गणेश चौक पहुंचने पर स्थानीय निवासियों ने झांकी का भव्य स्वागत किया। 

विहिप के जिलाध्यक्ष सुरम तोपवाल ने कहा कि आज विश्व हिंदू परिषद का स्थापना दिवस भी है। इस मौके पर उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने का आवाहन किया। कार्यक्रम में स्थानीय निवासियों ने बढ़ चढ़ कर भसग लिया।

कार्यक्रम में महामंत्री यशपाल सजवाण, बजरंग दल जिला संयोजक विनीत उनियाल, सह संयोजक युवराज, जय सिंह सजवाण, जिला प्रचार प्रमुख विहिप आदित्य नेगी, आशीष डबराल, लक्की पुंडरी, रोहन, साहिल, आकाश, विशाल समेत स्थानीय निवासी मौजूद रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!