Ad image

डीएम ने किया आपदाग्रस्त क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

नई टिहरी। जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल डॉ. सौरभ गहरवार द्वारा आज जनपद के तहसील धनोल्टी क्षेत्रान्तर्गत कुमाल्टा में आपदा प्रभावित क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण कर आपदा से हुए नुकसान का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि अवरूद्ध हुए मार्गों को तत्काल खोलने की कार्यवाही करें तथा मार्ग खोले जाने तक लोगों के आवागमन हेतु वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था करना सुनिश्चित करें। जहां पेयजल एवं विद्युत की आपूर्ति बाधित हुई है, उन क्षेत्रों में विद्युत एवं पेयजल की व्यवस्था जल्द सुचारू करें। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने क्षेत्रीय लोगों से बातचीत की गई तथा संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि आपदा संभावित संवेदनशील क्षेत्रों से लोगों को पहले ही सुरक्षित स्थानों पर ले जाने तथा उनके लिए भोजन एवं अन्य आवश्यक सामग्री की पर्याप्त व्यवस्था करना सुनिश्चित करें।
इस दौरान विधायक धनोल्टी प्रीतम सिंह पंवार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर, अपर जिलाधिकारी रामजीशरण शर्मा, अधि.अभि. जल संस्थान सतीश नौटियाल सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!