रिसोर्ट में फंसे यात्रियों को रेस्क्यू कर सुरक्षित निकाला

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

नई टिहरी। उत्तराखंड में आपदा से जगह जगह से जहां भारी नुकसान हुआ है वहीं कई जगह तीर्थयात्री फंसे हुए हैं। मोहन चट्टी के पास अरण्यम रिसोर्ट में तीर्थयात्रियों के फंसे होने की खबर के बाद एसडीआरएफ ढालवाला की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। 

एसडीआरएफ  निरीक्षक कवींद्र सजवाण ने बताया कि टीम द्वारा सुबह से रेस्क्यू अभियान चलाया गया तथा रिसोर्ट में फंसे यात्रियों को एस डी आर एफ ढालवाला टीम द्वारा  रेस्क्यू कर सुरक्षित निकाल लिया गया है।

बता दें कि रिसोर्ट में 20 से अधिक लोगों की फंसे होने की सूचना थी। नदी का जलस्तर बढ़ने से ये लोग फंस गए थे जिनमें छोटे बच्चे भी शामिल हैं। काफी मशक्कत के बाद सभी का रेस्कयू कर लिया गया है।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!