Ad image

आपदा प्रभावितों को प्रशासन ने हेलीकॉप्टर से पहुंचाई राहत सामग्री

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

नई टिहरी। जिला प्रशासन टिहरी गढ़वाल द्वारा धनोल्टी क्षेत्र के आपदा प्रभावित क्षेत्र के लोगों को राहत पहुंचाने हेतु ग्राम रगड़गांव, सेरा, घुड़साल आदि गांव में सहस्रधारा देहरादून से हेलिकॉप्टर के माध्यम से 2 राउंड लगा कर 40 पैकेट राहत खाद्य सामग्री पहुंचाई गई है।

जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल डॉ. सौरभ गहरवार के दिशा निर्देशन में जिला पूर्ति विभाग द्वारा राशन किट एवं चिकित्सा विभाग द्वारा मेडिकल किट तैयार किये गए हैं। तहसील प्रसाशन के माध्यम से अब तक 232 राशन किटों का वितरण किया जा चुका है। इसके साथ ही मेडिकल किट भी वितरित किये जा रहे हैं।

जिलाधिकारी के मार्गदर्शन में मुख्य विकास अधिकारी मनीष कुमार एवं अपर जिलाधिकरी रामजी शरण शर्मा द्वारा स्वयं आपदाग्रस्त क्षेत्रों में जाकर अपनी उपस्थिति में राशन किट और मेडिकल किट पहुंचाये गए।

प्रत्येक राशन किट में 05 किलो आटा, 05 किलो चावल, 02 किलो चीनी, 01 किलो नामक का पैकेट, 02 किलो अलग अलग तरह की दाल, 01 पैकेट चायपत्ती, 250 एमएल तेल, मोमबत्ती, माचिस, 02 मैगी के पैकेट, 02 बिस्किट के पैकेट और मिक्स मसाला शामिल है।
इस दौरान तहसीलदार टिहरी आशीष घिल्डियाल सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!