Ad image

राष्ट्रीय प्रतिष्ठा सम्मान से पुरस्कृत हुए भरत गिरी गोसाई

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें
टिहरी गढ़वाल।  वर्थी वैलनेस फाउंडेशन उत्तर प्रदेश द्वारा राजकीय महाविद्यालय अगरोड़ा टिहरी गढ़वाल मे कार्यरत वनस्पति विज्ञान के सहायक प्राध्यापक भरत गिरी गोसाई को राष्ट्रीय शिक्षक दिवस की पूर्व बेला पर राष्ट्रीय प्रतिष्ठा सम्मान से नवाजा गया। 

फाउंडेशन के संस्थापक श्रीमती मानसी बाजपेई ने बताया कि यह सम्मान प्रतिवर्ष उन व्यक्तियो को दिया जाता है जिन्होंने समाज मे वास्तविक परिवर्तन लाने मे महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की है। फाउंडेशन के सह-संस्थापक श्रीमती सौम्या बाजपेई के अनुसार राष्ट्रीय प्रतिष्ठा पुरस्कार प्रतिवर्ष साहित्य, शिक्षा, विज्ञान और समाज सेवा मे उत्कृष्ट कार्य करने वाले मानवतावादियो को सम्मानित करने का प्रयास है। फाउंडेशन के चयन समिति ने बताया कि भरत गिरी गोसाई को यह सम्मान शिक्षा एवं विज्ञान के क्षेत्र मे उत्कृष्ट कार्यों के लिए दिया जा रहा है। बता दे कि सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य श्री तिलगिरी के कनिष्ठ पुत्र भरत गिरी गोसाई बचपन से ही मेधावी छात्र रहे। हाईस्कूल से परास्नातक तक वे प्रथम स्थान पर रहे। जूनियर रिसर्च फेलो तथा सीनियर रिसर्च फेलो रहते हुए उन्होंने अपना शोध कार्य प्रतिष्ठित केंद्रीय संस्थान जी०बी० पंत राष्ट्रीय पर्यावरण संस्थान अल्मोड़ा से किया।

इससे पहले भरत गिरी गोसाई को यूजीसी की प्रतिष्ठित बी०एस०आर० फैलोशिप, अर्थवाॅच इंटरनेशनल फैलोशिप, नेशनल मिशन ऑफ हिमालयन स्टडी फैलोशिप के साथ-साथ सामाजिक क्षेत्र में दिया जाने वाला प्रतिष्ठित भारत गौरव अवॉर्ड, सर्टिफिकेट ऑफ एक्सीलेंसी, इंटरनेशनल साइंटिस्ट अवार्ड, स्काउट मे प्रथम एवं द्वितीय सोपान अवार्ड, राष्ट्रीय सेवा योजना मे सी सर्टिफिकेट, टीचर इनोवेशन अवार्ड, टीचर ऑफ द ईयर अवार्ड आदि से भी सम्मानित किया जा चुका है।

गोसाईं विभिन्न राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय कार्यशालाओ/सम्मेलनो मे प्रतिभाग करने के साथ-साथ कई शोध पत्र भी प्रकाशित कर चुके है। उनके इस उपलब्धि पर श्री देव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो० पी०पी० ध्यानी, महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो० विनोद प्रकाश अग्रवाल समेत विभिन्न संगठनो से जुड़े गणमान्य लोगो ने उन्हे बधाई दी है।

गढ़ निनाद परिवार की ओर से भी हार्दिक शुभकामनाएं।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!