Ad image

भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष शशांक रावत का नई टिहरी में जोरदार स्वागत

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल। भाजयुमो के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष शशांक रावत के पहली बार नई टिहरी पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने डायजर में उनका भव्य स्वागत किया। जिसके बाद नई टिहरी जिला मुख्यालय से बौराड़ी होते हुए प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत में भव्य बाइक रैली निकाली गई।

भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष शशांक रावत के नई टिहरी पहुंचने पर विधायक किशोर उपाध्याय, भाजपा जिलाध्यक्ष विनोद रतूड़ी, टिहरी प्रभारी भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष विपुल मैंदोला, ब्लाक प्रमुख सुनीता देवी , भाजपा नई टिहरी मंडल अध्यक्ष विजय कठैत ने भी फूल मालाओं से स्वागत किया। 

भाजपा कार्यालय में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में बोलते हुये प्रदेश अध्यक्ष भाजयुमो शशांक रावत ने कहा कि युवा देश की शक्ति हैं और इस शक्ति का भरपूर उपयोग देश निर्माण में किया जाना चाहिए। उन्होंने प्रदेश के युवाओं को आगामी लोकसभा चुनाव में केंद्र में फिर से भाजपा की सरकार बनाने के लिए अभी से तैयारी करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि राज्य व केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ जन-जन तक पहुंचाने में मदद करें। 

इस मौके पर भाजयुमो के जिलाध्यक्ष परमवीर पंवार ने प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया। पंवार ने कहा कि भाजयुमो निरंतर सेवा भाव से जनपद में काम कर रही है। कोविड काल में भाजयुमो की टीम ने सेवा भाव से लोगों की सेवा करने का काम किया है।

इस मौके पर भाजयुमो के जिला महामंत्री मनीष, नरेश,  विकास नेगी, अनुज उनियाल,सुधीर जोशी, शिवम नेगी, मौलिक डबराल, हिमांशु, परवेश, विपिन, सूरज गिरी, फहीम, अंजलि गिरी समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!