काम की खबर: विश्व फिजियोथेरेपी डे पर यहां लगेगा निःशुल्क कैम्प, अवश्य लाभ उठाएं

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल। अगर आपको नस-नाड़ियों, मांशपेशियों की कोई भी शिकायत है तो कल रविवार को सुबह गुरु कृपा फिजियोथेरेपी व रिहैबिलिटेशन सेंटर सेक्टर 8D/435 (श्री विजय सिंह पंवार पूर्व विधायक निवास) बौराड़ी, नई टिहरी आकर अपनी निःशुल्क जांच कर सकते हैं। इस मौके पर डॉ नीति राजपाल उपलब्ध रहेंगी।

कैम्प रविवार, दिनांक 11 सितम्बर 2022 समय सुबह 10:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक चलेगा। इसके लिए पहले फोन नम्बर 8439708226 पर रजिस्ट्रेशन अवश्य करवा लें।

विश्व फिजियोथेरेपी डे के उपलक्ष्य में गुरू कृपा फिजियोथैरेपी व रिहैबिलिटेशन सेंटर में निशुल्क परामर्श कैंप का आयोजन किया जा रहा है। 

जिसमें जोड़ो का दर्द, घुटनों का दर्द ,गठिया बाई, हड्डियों का जाम होना, नस का दबना, खेल की चोट, शायटिका, गर्दन का दर्द, लकवा, मांसपेशियों एवं नस सम्बन्धी समस्याएं इत्यादि की जांच डॉ. नीति राजपाल पी.टी. बी.पी.टी. / एम.पी. टी. (स्पोर्ट्स) डायट कन्सलटेन्ट द्वारा निःशुल्क कैम्प में की जाएगी। अधिक से अधिक संख्या में कैम्प में पहुंच कर सेवाओं का लाभ उठायें।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!