आत्मनिर्भर महिला किसान पखवाड़ा 15 से 30 सितंबर तक होगा आयोजित-सीडीओ

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल। जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी मनीष कुमार आज देर सांय अपने कार्यालय कक्ष में आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत ”आत्मनिर्भर महिला किसान पखवाड़ा” के संबंध में बैठक ली। उन्होंने कहा कि ”आत्मनिर्भर महिला किसान पखवाड़ा” दिनांक 15 सितम्बर से 30 सितंबर 2022 तक आयोजित किया जाएगा। उनके द्वारा विभागीय अधिकारियों को विभिन्न गतिविधियां संपादित करने के निर्देश दिए गए। उनके द्वारा कृषि विभाग, उद्यान विभाग, मत्स्य विभाग एवं बैंक व आरसेटी के माध्यम से स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाए जाने के निर्देश दिए गए।
बैठक में एलडीएम कपिल मरवाह, मुख्य कृषि अधिकारी अभिलाषा भट्ट, जिला उद्यान अधिकारी प्रमोद कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!