जल जीवन मिशन कार्यालय पर ठेकेदारों का ताला, भुगतान में देरी से नाराज एसोसिएशन

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

देहरादून, 12 जनवरी 2026 । देवभूमि जल शक्ति कांट्रेक्टर वेलफेयर एसोसिएशन ने जल जीवन मिशन कार्यालय (इंदर रोड) पर धरना दिया और ताला जड़ दिया। प्रधानमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट से जुड़े ठेकेदारों ने मिशन डायरेक्टर (आईएएस) विशाल मिश्रा को ज्ञापन सौंपा, जिसमें दो साल से लंबित भुगतान, विभागीय अत्याचार और ग्राम प्रधानों की वेरिफिकेशन में देरी की शिकायत की गई।

अमित अग्रवाल, अध्यक्ष, देवभूमि जल शक्ति कांट्रेक्टर वेलफेयर एसोसिएशन का कहना है कि जियो-टैगिंग, केएमएल फाइल और यूनिक आईडी जैसे बहाने बनाकर भुगतान रोका जा रहा है। योजनाओं का रखरखाव और मॉनिटरिंग ठेकेदार ही कर रहे हैं, लेकिन फाइनल बिल-एक्स्ट्रा आइटम नहीं बने। उत्तर प्रदेश-केरल में भुगतान हुआ, उत्तराखंड में क्यों नहीं? ठेकेदार बैंक ब्याज से दिवालिया होने की कगार पर हैं। कार्य जल निगम-जल संस्थान की निगरानी में हुए, थर्ड पार्टी जांच हुई, फिर गुणवत्ता पर सवाल क्यों?ज्ञापन में चेतावनी दी गई—भुगतान न हुआ तो आगे कोई कार्य नहीं करेंगे, देरी-क्षति की जिम्मेदारी शासन की।

धरने में जेपी अग्रवाल, ध्रुव जोशी, यशपाल चौहान, सुनील गुप्ता, सचिन मित्तल, अंकित सालार, जगजीत सिंह समेत पीड़ित ठेकेदार शामिल रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!