नई टिहरी में बूगी-बूगी डांस कम्पटीशन के लिए ऑडीशन 2 अक्टूबर को, 16 को होगा फाइनल मुकाबला

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल, 30 सितंबर 2022। बहुत ही लोकप्रिय डांस कम्पीटिशन शो बूगी बूगी के लिए 2 अक्टूबर 2022 को नई टिहरी प्रेस क्लब में ऑडीशन होगा और 16 अक्टूबर 2022 को फाइनल मुकाबला होगा।

इस आशय की जानकारी आयोजक मंडल के सदस्य ज्योति डोभाल व नरेश बेलवाल ने आज नई टिहरी के एक होटल में आयोजित पत्रकार वार्ता में दी।

उन्होंने बताया कि बूगी-बूगी डांस कम्पटीशन शो के लिए 25 सितंबर 2022 तक रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि रखी गई थी। अंतिम तिथि तक लगभग 70 लोगों ने कम्पीटिशन में भाग लेने हेतु रजिस्ट्रेशन कराया है।

कार्यक्रम क़ा मक्शद उन छुपी हुई प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना है जो अपनी प्रतिभा को दिखा नहीं पाते या इसका अवसर नहीं मिल पाता। ऐसे बच्चों को मंच प्रदान करने व उनकी प्रतिभा को निखारने के उद्देश्य से बूगी बूगी शो का आयोजन किया जा रहा है। इसके लिए 2 अक्टूबर को ऑडीशन होंगे और 16 अक्टूबर को फिनाले होगा।

आयोजक मंडल ने बताया कि शो में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले को 11000 रुपए के साथ ही गढ़वाली एल्बम मे काम करने का मौका दिया जायेगा। दूसरे नंबर पर रहे प्रतिभागी को 5100 रूपये एवं तीसरे नंबर के विजेता को 3500 रुपए नकद पुरस्कार दिया जायेगा। इसके अलावा 10 को सांत्वना पुरस्कार दिया जाएगा।

शो में उत्तराखंडी एक्टर पुन्नू गुसाईं, विजय भारती, अजय भारती व नताशा शाह जज की भूमिका निभाएंगे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!