श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्व विद्यालय ने सम्बद्धता हेतु 9 महीने पहले ही खोला आनलाईन पोर्टल- वी.सी.ध्यानी

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

31अक्टूबर के बाद प्राप्त प्रस्तावों पर नही होगा विचार

टिहरी गढ़वाल, 30 सितंबर2022। श्रीदेव सुमन उत्तराखण्ड विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2023-24 हेतु समयबद्ध सम्बद्धता को सुनिश्चित करने हेतु आनलाईन पोर्टल को 9 माह पूर्व में ही आज दिनांक 30 सितम्बर 2022 को खोल दिया है। विश्व विद्यालय में सम्बद्धता प्रस्तावों को प्राप्त करने की अन्तिम तिथि 31 अक्टूबर, 2022 निश्चित की गयी है।

विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ पीपी ध्यानी ने बताया कि सभी महाविद्यालय औपचारिकताओं को पूर्ण कर हर हालत में सभी पत्रावलियों को 31 जनवरी, 2023 तक राजभवन को पूर्वानुमोदन हेतु प्रेषित कर दें। अन्तिम तिथि 31 अक्टूबर के बाद प्राप्त हुए प्रस्तावों पर विश्वविद्यालय द्वारा कोई भी विचार नही किया जायेगा।

डॉ ध्यानी ने बताया कि सम्बद्धता प्रणाली को पूर्ण रूपेण पारदर्षी बनाना एवं समयबद्ध सम्बद्धता प्रदान करना विश्वविद्यालय का मुख्य लक्ष्य है। क्योकि पिछले 10 वर्षो से विभिन्न कारणों से महाविद्यालयों को सम्बद्धता प्रदान नही की जा सकी है। शैक्षणिक सत्र शुरू होने से पहले सम्बद्धता प्रकरणों पर विश्व विद्यालय अन्तिम निर्णय हो जाने से महाविद्यालयों/संस्थानों को दिक्कतों का सामना नही करना पडेगा और वे छात्र छात्राओं को ससमय प्रवेशित करा पायेंगे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!