सीएम धामी व पूर्व सीएम निशंक पहुंचे सिमड़ी, प्रभावित परिवारों से की मुलाकात

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

पौड़ी, 5 अक्टूबर 2022। मुख्यमंत्री  श्री पुष्कर सिंह धामी व पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने 4 अक्टूबर 2022 की देर सायंकाल को ग्राम सिमडी में हुई बस दुर्घटना स्थल का जायजा  लिया।  

मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी और उपस्थित कार्मिकों से दुर्घटना की संपूर्ण जानकारी ली। साथ ही उन्होंने रेस्क्यू कर रहे एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, फायर ब्रिगेड, स्थानीय पुलिस,  राजस्व पुलिस और इस कार्य में लगे विभिन्न विभागीय कार्मिकों को  तेजी से रेस्क्यू कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्थानीय प्रशासन को  घायलों का त्वरित और समुचित उपचार करने के निर्देश दिए। वहीं उन्होंने प्रभावित परिवारों से   मुलाकात करते हुए कहा कि घायलों को उचित उपचार दिया जा रहा है। 

आपदा प्रबंधन के अनुसार अबतक कुल 28 लोगों को रेस्क्यू किया गया है, जिसमें से 10 लोग मृतक हैं तथा 18 लोगों में से कुछ का बेस चिकित्सालय कोटद्वार में तथा कुछ का स्थानीय अस्पतालों में उपचार चल रहा है। अन्य की खोजबीन की जा रही है।

इस अवसर पर विधायक लैंसडाउन महंत दिलीप रावत,  गढ़वाल आयुक्त सुशील कुमार, डीआईजी करण सिंह नगन्याल, जिलाधिकारी डॉ0 विजय कुमार जोगदण्डे,  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक यशवंत सिंह चौहान सहित अन्य अधिकारी और विभिन्न विभागों के कार्मिक उपस्थित थे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!