टिहरी गढ़वाल 09 अक्टूबर, 2022। “आयुष स्वास्थ्य मिशन” योजना के अंतर्गत जिला होम्योपैथिक चिकित्सा विभाग टिहरी गढ़वाल के तत्वाधान में चम्बा ब्लॉक के अंतर्गत राजकीय प्राथमिक विद्यालय पिपली एवं सेमलतप्पड़ में स्कूल स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया।
चिकित्साधिकारी डॉ. दीपा तिलारा बिष्ट ने जानकारी देते है बताया कि शनिवार को राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय कठूड़ एवं चर्म रोग निवारण केन्द्र जिला चिकित्सालय बौराडी़ टिहरी गढ़वाल से चिकित्सा अधिकारी डॉ. डिम्पल रावत, डॉ. नेहा सकलानी एवं फार्मासिस्ट महेश चन्द्र बडोनी द्वारा राजकीय प्राथमिक विद्यालय पिपली एवं सेमलतप्पड़ टिहरी गढ़वाल में 45 छात्र-छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया एवं नि:शुल्क होम्योपैथिक औषधियों का वितरण किया गया।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक एवं अन्य स्टाफ द्वारा पूण॔ सहयोग किया गया।
छात्र-छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण कर नि:शुल्क होम्योपैथिक औषधियों का किया वितरण

*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन
वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।



