Ad image

कांग्रेस प्रभारी पूरण सिंह रावत ने “हाथ से हाथ जोड़ो” कार्यक्रम को लेकर प्रेस वार्ता की

Govind Pundir
4 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 17 जनवरी। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर भारत जोड़ो यात्रा के अंतर्गत देशभर में चलाए जा रहे *हाथ से हाथ जोड़ो* कार्यक्रम के सफल आयोजन को लेकर टिहरी जनपद के प्रभारी, उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष श्री पूरन सिंह रावत ने आज जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय नई टिहरी में कांग्रेस जनों के साथ महत्वपूर्ण बैठक कर कार्यक्रम की रूपरेखा पर विचार विमर्श किया ।

हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के प्रभारी पूरणसिंह रावत प्रेसवार्ता करते हुए

इस मौके पर आयोजित प्रेस वार्ता में श्री रावत ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा के बाद जिले में हाथ से हाथ जोड़ो अभियान चलाया जाएगा। इसको लेकर आज बैठक में अभियान किस तरह चलाया जाएगा पर चर्चा हुई। कहा कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री करन माहरा जी ने उन्हें टिहरी जिले की जिम्मेदारी सौंपी है जिसे बखूबी निभाया जाएगा।

प्रभारी श्री रावत ने कहा कि वर्तमान सरकार के चलते बेरोज़गारों के साथ छलावा किया जा रहा है, भ्रस्टाचार चरम पर , बलात्कार जैसी घटनाओं में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। यहां तक कि खुद सत्ताधारी दल के कई नेताओं पर ऐसे आरोप हैं लेकिन सरकार चुप्पी साधे हुए है जो उत्तराखंड की जनता के साथ अन्याय है। उन्होंने उत्तराखंड में भर्ती घोटालों, बेटी अंकिता व किरन नेगी हत्याकांड को लेकर भी भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि वर्तमान सरकार भ्रष्टाचार में लिप्त है। कहा कि एक हाकम को पकड़कर सरकार अपनी पीठ थपथपा रही है जबकि असलियत यह है कि कई हाकम पर सरकार हाथ डालने से बच रही है।

श्री रावत ने कहा कि इस सरकार के राज में उत्तराखंड लोकसेवा आयोग ने आये दिन पेपर लीक करवाकर इस प्रदेश की छवि खराब कर दी है और बेरोजगार युवाओं का भविष्य गर्त में फेंक दिया है।

जोशीमठ के हालात पर सरकार को घेरते हुए कहा कि वहां इस कड़ाके की ठंड में लोग टेंटो में रहने को मजबूर हैं इसके बावजूद भी सरकार उन्हें प्रयाप्त मुआवजा तक नहीं दे पा रही है। कहा कि सीएम को नैतिकता के आधार पर त्यागपत्र दे देना चाहिए। कहा कि टिहरी जिले में टिहरी बांध के कारण कई घरों में दरारें पड़ गयी हैं, लोग आंदोलन कर रहे हैं, भू गर्भीय सर्वेक्षण कराने की मांग वर्षों से कर रहे हैं पर सरकार सुन नहीं रही है।

इस मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश राणा ने कहा कि भर्ती घोटाले से लेकर तमाम घोटाले इस सरकार के चलते हुए हैं। लोक सेवा आयोग अब लीक सेवा आयोग बनकर रह गया है। राणा ने प्रदेश में घट रही अवांछित घटनाओं पर चिंता जाहिर की है। उन्होंने कहा कि सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है और प्रदेश में अराजकता का माहौल है।

इस मौके पर पूर्व प्रमुख विजय गुनसोला, शहर अध्यक्ष देवेंद्र नौडियाल, मुरारीलाल खण्डवाल, सूरज राणा, महिला जिलाध्यक्ष दर्शनी रावत, आशा रावत, नरेंद्र रमोला, ज्योति भट्ट, जयवीर रावत, शक्ति जोशी, अनिता रावत, विजयपाल रावत, मुर्तजा बेग, नवीन सेमवाल समेत कांग्रेस के कई नेता मौजूद रहे।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!