ठोस अवशिष्ट सम्बन्धित शिकायतें इस मेल आईडी पर भेजें- डीएम

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 28 अक्टूबर, 2022। ठोस अवशिष्ट के सम्बन्ध में आमजन ई-मेल आईडी Solidwastecomplaint@uk.gov.in
पर शिकायतें भेज सकते हैं।
जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल ने सर्व साधारण को सूचित करते हुए कहा कि मा. उच्च न्यायालय, उत्तराखण्ड नैनीताल में योजित रिट याचिका संख्या-93/2022(पी.आई.एल.) श्री जितेंन्द्र यादव बनाम-यूनियन ऑफ इण्डिया व अन्य में पारित आदेश दिनांक 19.10.2022 के अनुसार ठोस अवशिष्ट सम्बन्धी शिकायत हेतु ई-मेल आईडी Solidwastecomplaint@uk.gov.in निर्गत की गयी है, जिसमें ठोस अवशिष्ट के सम्बन्ध में आमजन शिकायतें भेज सकते है, चाहे वह शिकायत नगर पालिका सीमा के अन्तर्गत, ग्रामीण क्षेत्रान्तर्गत एवं वन क्षेत्रान्तर्गत की हो।

शिकायत के साथ-साथ शिकायतकर्ता द्वारा अपना नाम/ Contact details तथा फोटोग्राफ भी अपलोड किया जायेगा।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!