शहीद दिवस पर टिहरी जनपद में दो मिनट का मौन रख शहीदों को दी श्रद्धांजलि

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल, 30 जनवरी। शहीद दिवस के अवसर पर टिहरी जनपद के सभी सरकारी कार्यालयों में दो मिनट का मौन धारण कर भारत के स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

जिला कलेक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने मौन धारण कर स्वतंत्रता संग्राम के वीर शहीदों को नमन किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने देश की स्वतंत्रता के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले वीरों के बलिदान को स्मरण करने का आह्वान किया और कहा कि हमें उनके त्याग और संघर्ष से प्रेरणा लेकर देशहित में कार्य करना चाहिए।

इस अवसर पर अन्य प्रशासनिक अधिकारी, कर्मचारीगण एवं गणमान्य नागरिक भी उपस्थित रहे और सभी ने राष्ट्रभक्ति की भावना से ओत-प्रोत होकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!