बेटियां सृष्टि का आधार, दृष्टि पवित्र होगी तो बदलेगी सृष्टि : डॉ. दुर्गेश आचार्य

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल । बौराड़ी शहीद स्मारक में चल रही शिव महापुराण कथा के सातवें दिन कथा व्यास डॉ. दुर्गेश आचार्य जी महाराज ने भगवान शिव की महिमा के साथ बेटियों के सम्मान, संस्कार और पवित्र दृष्टि का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि बेटियां नहीं होंगी तो सृष्टि कैसे चलेगी। कन्या के महत्व को बताते हुए उन्होंने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि कथा का फल तभी मिलता है जब मन कथा में हो। केवल शरीर का कथा स्थल पर होना पर्याप्त नहीं है। दृष्टि ही सृष्टि का निर्माण करती है, इसलिए अपनी दृष्टि को पवित्र बनाएं और बच्चों को संस्कारवान बनाएं।
कथा व्यास ने कौशिक मुनि, माता अनुसूया और अरुंधती माता से जुड़े प्रसंगों का वर्णन करते हुए धर्म, भक्ति और सदाचार का महत्व बताया। उन्होंने कहा कि शिव और शक्ति का बोध कराने वाले सद्गुरु होते हैं। कथा के दौरान भगवान शिव की महिमा और जीवन में धर्म के महत्व पर भी प्रकाश डाला गया।
कथा में जिला पंचायत उपाध्यक्ष मान सिंह रौतेला, कांग्रेस शहर अध्यक्ष कुलदीप पंवार, नरेंद्र चंद्र रमौला, सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य मातव प्रसाद बिजल्वाण, सुषमा उनियाल, लाखी सिंह पुरसोडा, वरिष्ठ पत्रकार गोविंद बिष्ट सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!