एसबीबीबीवीएस सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल पौड़ीखाल ने आयोजित की राष्ट्रीय एकता दौड़

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 31 अक्टूबर 2022। सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के अवसर पर एस बी बी बी वी एस सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल पौड़ीखाल में राष्ट्रीय एकता दिवस के उपलक्ष पर सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती मनाई गई। इस मौके पर विद्यालय के समस्त शिक्षकों व कर्मचारियों द्वारा सरदार पटेल के चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।

इस मौके पर राष्ट्रीय एकता दौड़ का सफल आयोजन किया गया। इसमें क्रास गांव से लेकर पौड़ीखाल तक 9 किलोमीटर का मैराथन आयोजित किया गया। साथ ही बच्चों द्वारा पोस्टरों के माध्यम से राष्ट्रीय एकता का सन्देश दिया गया ।

इस आयोजन में क्षेत्र की जनता एवम पुलिस प्रशासन द्वारा भरपूर सहयोग मिला। स्कूल के संस्थापक श्री जे एस बिष्ट,प्रबंध निदेशक श्री एस डी एस बिष्ट व स्कूल की प्रिंसिपल श्रीमती सुनीता डंगवाल द्वारा पटेल जी के जीवन पर प्रकाश डाला गया।

इस मौके पर विद्यालय के प्रबंध निदेशक एसडीएस बिष्ट ने सरदार पटेल के जीवन पर विस्तृत जानकारी बच्चों को दी।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!