जिलाधिकारी की अध्यक्षता में प्रभावित परिवारों के विस्थापन को लेकर बैठक आयोजित

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल, 05 नवम्बर 2026 । जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल नितिका खण्डेलवाल की अध्यक्षता में तहसील घनसाली एवं प्रतापनगर के प्रभावित परिवारों के विस्थापन के संबंध में बैठक आयोजित की गई।

बैठक में अवगत कराया गया कि मेदू सिंदवाल गांव के कुल 25 प्रभावित परिवारों में से 19 परिवारों को प्रथम किश्त का भुगतान किया जा चुका है, जबकि दो परिवारों को द्वितीय किश्त का भुगतान किया गया है। वहीं, पांच परिवारों की पत्रावलियां स्वीकृति हेतु जिला कार्यालय को प्रेषित की जा चुकी हैं।

महरगांव तल्ला, गंगेरी उर्फ पनेली एवं सिन्धवाल गांव के कुछ परिवारों द्वारा तीन बार नोटिस दिए जाने के बावजूद कोई जवाब प्रस्तुत नहीं किया गया। इस पर जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि संबंधित परिवारों को विस्थापन प्रक्रिया से बाहर किया जाए।

वहीं, प्रतापनगर तहसील के बेलुंदा गांव में विस्थापन हेतु भूमि उपयुक्त नहीं पाए जाने के संबंध में जिलाधिकारी ने तहसीलदार को ग्रामीणों के साथ बैठक कर विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

बैठक में एडीएम शैलेन्द्र सिंह नेगी, एसडीएम घनसाली मंजू राजपूत, भूवैज्ञानिक रवि नेगी एवं तहसीलदार हरीश जोशी सहित संबंधित उपस्थित रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!