राजकीय महाविद्यालय अगरोड़ा टिहरी गढ़वाल मे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया राज्य स्थापना दिवस

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 9 नवंबर 2022। शहीद श्रीमती हंसा धनाई राजकीय महाविद्यालय अगरोड़ा टिहरी गढ़वाल मे 22वा राज्य स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रभारी प्राचार्य डॉ० अजय कुमार द्वारा सभी को राज्य स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए एवं छात्र-छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए किया गया।

राज्य स्थापना दिवस के उपलक्ष मे महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा महाविद्यालय परिसर मे एक दिवसीय स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उत्तराखंड के आंदोलनकारियो एवं बलिदानियो को याद करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी डॉ० आराधना बंधानी द्वारा सभी छात्र-छात्राओ को उत्तराखंड राज्य आंदोलन के संघर्ष और महत्वाकांक्षा से अवगत कराया गया। कार्यक्रम मे समस्त प्राध्यापक कर्मचारी तथा छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!