खो खो राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे ये 6 छात्र छात्राएं

खो खो राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे ये 6 छात्र छात्राएं
Please click to share News

ऋषिकेश 12 नवंबर 2022। पंडित ललित मोहन शर्मा श्री देव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय परिसर ऋषिकेश के 3 छात्र व 3 छात्राएं खो खो राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे।

छात्राओं में अंजनी गुप्ता, चांदनी साहनी,खुशी सोनी का चयन महिला वर्ग में एवं छात्रों में अभिषेक कुमार त्रिशूलिया, लक्ष्मण ठाकुर, रोहित मल्ला पुरुष वर्ग में हल्द्वानी में आयोजित तीन दिवसीय शिविर के दौरान चयन हुआ है।

क्रीड़ा विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ पुष्कर गौड़ ने बताया कि श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राएं राष्ट्रीय स्तर पर उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व महाराष्ट्र के उस्मानाबाद में आयोजित खो खो प्रतियोगिता में करेंगे I

परिसर के प्राचार्य प्रो महावीर सिंह रावत द्वारा सभी छात्र छात्राओं को बधाई दी और कहा कि यह विश्वविद्यालय परिसर के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है कि परिसर के 6 छात्रों का चयन राष्ट्रीय स्तर पर हुआ है I


Please click to share News

Govind Pundir

*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।

Related News Stories