Ad image

श्रीमदभागवत कथा में ग्राम मुखमालगांव पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल (प्रतापनगर) 13 नवंबर 2022। भगवान सेम नागराज मंदिर में दर्शन करने के बाद ग्राम मुखमालगांव में श्री राकेश राणा कांग्रेस जिलाध्यक्ष टिहरी के घर पर हो रही श्रीमद्भागवत कथा के पंचम दिवस की दिव्य कथा में पहुंचे उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री करन महारा एवं टीम को व्यासपीठ पर विराजमान विद्वत संत श्रीयुत् दुर्गेश आचार्य जी ने आशीर्वाद दिया।

कथा श्रवण के बाद प्रदेश अध्यक्ष श्री महारा ने कहा "यह नागराज की भूमी है, मै इस दिव्य भूमि को और यहां के माता बहनों भाईयो को प्रणाम करने आया हूं। हमे अपने धर्म के प्रति आस्था अंतर्मन से होनी चाहिए। हमारी समस्या यह है कि हम ईश्वर का ध्यान तभी करते है, जब कोई समस्या होती है। ईश्वर को हर पल याद करना चाहिए, ईश्वर का ध्यान चलते फिरते उठते बैठते करना चाहिए। जैसे हर परिस्थिति में मां का ध्यान अपने बच्चों पर होता है, वैसा ही ध्यान हम सभी का ईश्वर के प्रति होना चाहिए।" उन्होंने राणा बंधुओं को इस भव्य और दिव्य अनुष्ठान की बधाई दी ।
मेजबान राकेश राणा ने सभी आगंतुकों का धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री मथुरादुत्त जोशी , प्रतापनगर विधायक विक्रम सिंह नेगी, पूर्व मंत्री शूरवीर सिंह सजवाण, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती अंबिका सजवान , जिला बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष श्री आनन्द सिंह बेलवाल, पूर्व जिलाध्यक्ष शान्ति प्रसाद भट्ट, पूर्व युवक कांग्रेस अध्यक्ष राजपाल खरोला , पूर्व प्रमूख विजय गुनसोला,पूरन सिंह रावत, अनु.जाति विभाग के प्रदेश अध्यक्ष दर्शन लाल जी,श्रीमती दर्शनी रावत, श्रीमती लक्ष्मी रावत, जिला पंचायत सदस्य प्रदीप भट्ट,नीरज त्यागी,देवी सिंह पवार, सब्बल सिंह राणा,मुरारीलाल खण्डवाल, आनन्द सिंह रावत, देवेंद्र नौडियाल,श्रीमती चंद्रप्रभा, खुशी लाल, श्रीमती सुशीला भट्ट, श्रीमती देवकी रॉगड़ , हिम्मत सिंह रौतेला, श्रीमती कैलाशी देवी ,केशव रावत आदि गणमान्य उपस्थित रहे।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!