Ad image

काल भैरव अष्टमी आज, मार्गशीर्ष मास सूर्य सक्रांति का पर्व कल अर्थात 17 नवंबर को

Govind Pundir
4 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

देहरादून। 16 नवंबर 2022 बुधवार के दिन पर आज भगवान काल भैरव जयंती है मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को भगवान शिव के अंश से काल भैरव का प्रादुर्भाव हुआ था।

उत्तराखंड ज्योतिष रत्न आचार्य डॉक्टर चंडी प्रसाद घिल्डियाल बताते हैं कि काल भैरव की पूजा करने से सभी प्रकार के कष्ट, दोष और रोग दूर होते हैं. आज वृश्चि​क संक्रांति – शाम सूर्य देव वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे. वृश्चिक संक्रांति स्पर्श का क्षण शाम 07 बजकर 29 मिनट पर है, जबकि पूर्ण रूप से सूर्य संक्रांति का पर्व कल सुबह रहेगा।

सौर विज्ञानी डॉ चंडी प्रसाद बताते हैं कि बुधवार को अगहन मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि पूरे दिन रहेगी। इस दिन कालभैरव अष्टमी का पर्व मनाया जाएगा। आज बुधवार का दिन विघ्नहर्ता श्री गणेश जी का पूजा के लिए भी बहुत शुभ माना जाता है।
इस दिन आश्लेषा नक्षत्र शाम 6:57 तक रहेगा। इसके बाद मघा नक्षत्र रात अंत तक रहेगा। बुधवार को पहले आश्लेषा नक्षत्र होने से राक्षस नाम का अशुभ योग और इसके बाद मघा नक्षत्र होने से चर नाम का शुभ योग इस दिन बन रहा है। इनके अलावा ब्रह्म और इंद्र नाम के 2 अन्य योग भी बनेंगे। इस दिन राहुकाल दोपहर 12:14 से से 1:30 तक तक रहेगा।

आज मार्गशीर्ष माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि है। इस तिथि को हर साल काल भैरव जयंती मनाई जाती है। भगवान शिव के अंश काल भैरव की उत्पत्ति रुद्रावतार के रूप में हुई। शिव जी का अपमान करने पर काल भैरव प्रकट हुए थे और और ब्रह्म देव का एक सिर काट दिया था। काल भैरव इतने भयंकर और उग्र स्वरूप वाले हैं कि उनसे तो स्वयं काल भी भयभीत रहता है। आज के दिन काल भैरव की ब्रह्म कालीन बेला में पूजा करने से सभी प्रकार के कष्ट, दोष और रोग दूर होते हैं। उनकी कृपा से अकाल मृत्यु का योग कट जाता है। आज काल भैरव के मंत्रों का जाप करने से सिद्धि प्राप्त होती है क्योंकि काल भैरव तंत्र और मंत्र के अधिष्ठाता
देवता हैं।

आचार्य का परिचय :- डॉक्टर चंडी प्रसाद घिल्डियाल वर्तमान में सहायक निदेशक शिक्षा विभाग उत्तराखंड शासन में सेवारत हैं। निवास स्थान- 56 / 1 धर्मपुर देहरादून, मोबाइल नंबर-9411153845 है।

उपलब्धियां:- आपको वर्ष 2015 में शिक्षा विभाग में प्रथम गवर्नर अवार्ड , वर्ष 2016 में उत्तराखंड ज्योतिष रत्न सम्मान,  वर्ष 2017 में ज्योतिष विभूषण सम्मान  प्राप्त हुआ। वर्ष 2013 में केदारनाथ आपदा की सबसे पहले भविष्यवाणी की थी। इसलिए 2015 से 2018 तक लगातार एक्सीलेंस अवार्ड प्राप्त हुआ। शिक्षा एवं ज्योतिष क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों के लिए 5 सितंबर 2020 को प्रथम वर्चुअल टीचर्स राष्ट्रीय अवार्ड प्राप्त किया। मंत्रों की ध्वनि को यंत्रों में परिवर्तित कर लोगों की समस्त समस्याओं का हल करने की वजह से वर्ष 2019 में ज्योतिष वैज्ञानिक सम्मान मिला।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!