Ad image

घनसाली व्यापार मण्डल के सौजन्य से होगा “गौ कथा” एवं “राम कथा” का आयोजन–  डा. नरेन्द्र डंगवाल

Govind Pundir
3 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

आचार्य विनोद जोशी के द्वारा गौ सेवा केन्द्र गनगर में कई वर्षों से किया जा रहा है गौ संरक्षण

(घनसाली से लोकेन्द्र जोशी)
घनसाली 6 जनवरी 2024। विद्यामंदिर इण्टर कॉलेज घनसाली में “गौ कथा” एवं “राम कथा “का पांच दिवसीय भव्य आयोजन 8 जनवरी से शुरु होकर 12 जनवरी तक चलेगा। कथा वाचन का समय दिन के 01 बजे से 04 बजे तक रहेगा। गौ कथा वाचन आचार्य विनोद जोशी तथा राम कथा वाचक अचार्य गणेश पुरर्वाल होंगे।
जिसकी विस्तृत जानकारी व्यापार मण्डल अध्यक्ष डा.नरेन्द्र डंगवाल ने देते हुए कहा कि, सर्व देवमयी गौ माता असहाय अवस्था में बाजारों में कड़ाके सर्दी, गर्मी और बर्षात के कारण लाचार है। इस ओर व्यापार मण्डल घनसाली के हमारे साथियों के द्वारा “गौ सेवा एवं संरक्षण, के उद्देश्य से बीमार एवं घायल पशुओं के संरक्षण एवं उपचार हेतु लगातार प्रयास किया जा रहा है। किंतु खेद है कि सरकार और कई अन्य सामाजिक संगठनों के अनेकों प्रयासों के बावजूद भी बाजारों में बे सहारा पशुओं की संख्या लागातार पढ़ती जा रही है। और गौ वंश अपना भोजन कूड़े की ढेरों को बना रहे हैं।
डा.डंगवाल ने कहा कि गौ वंश सेवा एवं संरक्षण में लगातार कई वर्षों से गनगर मूल निवासी आचार्य विनोद जोशी के द्वारा “गौ सेवा केन्द्र”गनगर की स्थापना की गई है और इस ओर कुछ कार्य आगे बढ़े। जिस हेतु व्यापार मण्डल घनसाली, अपने व्यापारी साथियों के सहयोग से घनसाली पांच दिवसीय “गौ कथा” एवं “राम कथा “का संयुक्त रुप से आयोजन 0 8 जनवरी से, गो सेवा केन्द्र गनगर टिहरी गढ़वाल के माध्यम से  विद्या मंदिर घनसाली के प्रांगण में अयोजित कर रहा है।
डंगवाल ने कहा “गौ सेवा केन्द्र गनगर (टि .ग.)” के संस्थापक “गौ कथा” के कथा ब्यास आचार्य विनोद जोशी एवं “राम कथा”के कथाब्यास श्री गणेश पुर्वाल अपने सहयोगी विद्वान आचार्य मण्डली के साथ कथा वाचन करेंगे।
अध्यक्ष  डा.डंगवाल ने बताया कि, गौ कथा का उद्देश्य” गौ गंगा”,की महिमा और उनके प्रति जन मानस को जागरूक करना , “गौ सेवा केन्द्र गनगर” का विस्तारीकरण किया जाना, सहित अयोध्या धाम में राम लला की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा के उत्साह में घनसली बाजार से बे सहारा 21गौ वंश को “गौ सेवा केन्द्र गनगर “को सौंपना है।
कार्यक्रम भव्य हो जिसके मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक शक्ति लाल शाह, एवं श्रीमती सोना सजवान अध्यक्ष ज़िला पंचायत टिहरी गढ़वाल,के अलावा अध्यक्ष व्यापार मण्डल घनसाली एवं चमियाला होंगे।
डा.नरेन्द्र डंगवाल ने आम जन मानस से अपील की कि, “गौ कथा महा यज्ञ” में आप सभी लोग  प्रतिदिन सामिल होकर हर सम्भव योगदान कर पुण्य के भागीदार बने।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!