दिल्ली के भागीरथ पैलेस इलेक्ट्रॉनिक मार्केट में भयंकर आग, दमकल की गाड़ियां मौके पर

Garhninad Desk
1 Min Read
खबर को सुनें

दिल्ली 24 नवम्बर। दिल्ली के भागीरथ पैलेस के इलेक्ट्रॉनिक मार्केट मे आग लग गई है। घटना के बाद दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं और आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही हैं। इलाके में संकरी गलियां होने से दमकल को काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। हालांकि आग में किसी के हताहत होने की अभी तक सूचना नहीं है। पुलिस आग लगने के कारणों की जांच करने में जुटी हैं। घटना के बाद अफरा-तफरा मच गई। 

मौके पर धुंआ ही धुंआ देखा जा रहा है। व्यापारी वर्ग मौके पर पहुंच रहा है। आग पर जल्द से जल्द काबू पर पाने की कोशिश की जा रही है।आसपास संकरी गलियां होने से फायर ब्रिगेड की टीमों को पहुंचने में दिक्कत हो रही है। 

Share This Article
error: Content is protected !!